जीवन पर दो लाइन की शायरी, मुश्किल और बुरे वक़्त में सबसे बड़ा सहारा बनती है। यह ज़िन्दगी जीने के नये तरीके सिखाती है। 

इसलिए बिल्कुल भी निराश होने की ज़रुरत नहीं है बल्कि अपना नज़रिया खूबसूरत जिंदगी पर दो लाइन की शायरी से बदलिए।

मेरे इस संकलन में पढ़िए जिंदगी जीने पर शायरी के साथ-साथ Cheer up Quotes, जिन्हें आप कभी भी Share कर सकते हैं।

जीवन पर दो लाइन की शायरी | Thoughts To Think POSITIVE

आइए जिंदगी पर दो लाइन की शायरी पढ़ना शुरू करते हैं –

1.

ज़िंदगी का अर्थ समझना ज़रूरी नहीं,

ज़रूरी है अपनी ज़िंदगी को अच्छे से जीना।

 

2.

अगर आपको अपनी ज़िंदगी में खुश रहना है तो,

अपनी हँसी के मालिक खुद बनिए।

 

3.

खट्टे और मीठे अनुभवों का नाम ही है,

ज़िंदगी।

 

4.

साँसें लेने और साँसें बन्द होने के,

बीच का सफर ही है ज़िंदगी।

 

5.

ज़िंदगी में अनुभवों का होना उतना ही ज़रूरी है,

जितना कि विचारों की अभिव्यक्ति।

 

6.

ज़िंदगी में व्यवहारिकता का अभाव ही,

हमारी सोच को नकारात्मक बनाता है।

 

7.

ज़िंदगी में हमें परखने वालों से,

अधिक मूल्यवान होते हैं

हमें समझने वाले।

 

8.

एक पहेली-सी है ज़िंदगी,

सुलझ गई तो सरल और न सुलझी तो कठिन।

 

9.

ज़िंदगी में अगर सफल होना है तो,

हमें चुनौतियों को स्वीकार करने का

हुनर भी आना चाहिए।

 

10.

ज़िंदगी में आगे बढ़ने के लिये हमें,

अपनी सोच को भी बदलना होगा।

 

11.

ज़िंदगी को आसान बनाने के लिये हमें,

खुद को भी मजबूत बनाना बहुत ज़रूरी है।

 

12.

अपनी ज़िंदगी का आकार अन्य लोगों के,

साँचों के हिसाब से नहीं ढालना चाहिए।

 

13.

ज़िंदगी में बदलाव से घबराने की अपेक्षा,

उसे स्वीकार कर लेना चाहिए।

 

14.

जागी आँखों से देखे गए,

सपने का नाम है ज़िंदगी।

 

15.

ज़िंदगी हमें हर दिन,

एक नई सीख देती है।

 

16.

धूप और छाँव का,

मिश्रण है ज़िंदगी।

 

17.

हर दिन ज़िंदगी हमें नया,

तजुर्बा देती है और नए तजुर्बे

हमें नया अनुभव देते हैं।

 

18.

नफ़रत और प्रेम का मिला-जुला,

स्वरुप है ज़िंदगी।

 

19.

ज़िंदगी हमें सदैव अनुकूल और प्रतिकूल,

परिस्थितियों में आगे बढ़ना सिखाती है।

 

20.

हमारे लिए हमारी ज़िंदगी ही,

हमारी सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका है

जो हमें सब कुछ सिखाती है।

 

21.

जितना हम तपेंगे हमारी,

ज़िंदगी की क़ीमत उतनी ही बढ़ेगी

 

22.

जो सीख हमें ज़िंदगी से मिलती है,

वो सीख हमें और कहीं नहीं मिलती।

 

23.

हमारा कठिन समय ही हमें,

ज़िंदगी में मज़बूत बनाता है।

 

24.

इंसानियत का नाम ही है,

ज़िंदगी।

 

25.

हमारे कठिन समय में ही,

अच्छे और बुरे व्यक्ति की पहचान

ज़िंदगी हमें करवाती है।

 

26.

प्रत्येक पल, प्रत्येक क्षण हमें

एक नया अनुभव देती है ज़िंदगी।

 

27.

ज़िंदगी में अगर सफल होना है तो,

हमें चुनौतियों का डटकर

सामना करना ही चाहिए।

 

28.

अनवरत चलते रहने का नाम ही है ज़िंदगी,

रुक गए तो थम जायेगी ज़िंदगी।

 

29.

मुश्किलों पर विजय पाने की,

सीख देती है ज़िंदगी।

 

30.

अगर आप ज़िंदगी में तनाव को,

नहीं सह सकते तो आप कभी भी

सफलता प्राप्त नहीं कर सकते।

 

31.

अगर आप अपनी ज़िंदगी में,

अक्सर तनाव में रहते हैं तो फिर

खुशियाँ आपसे कोसों दूर रहती हैं।

 

32.

ज़िंदगी हमें सिखाती है कि,

न तो भूतकाल में जियो और न ही

भविष्य काल में जियो,

अगर ज़िंदगी को खुलकर जीना है तो

वर्तमान काल में जियो।

 

33.

ज़िंदगी वह धुन है,

जो हर साज़ पर अलग-अलग

तरह से बजाई जाती है।

 

34.

हमें ज़िंदगी जीने को मिली है पर,

हम कैसे जीते हैं

यह हमारी मर्ज़ी है।

 

35.

कभी रँग-बिरंगी तो कभी,

धूप-छाँव सी है ज़िंदगी

 

36.

ज़िंदगी एक सफर है,

इसको रोकर या हँस कर काटें

ये हम पर निर्भर है।

 

37.

ज़िंदगी एक अवसर है,

जिसका उपयोग हमारे हाथ में है कि

हम इसे आबाद करते हैं या बर्बाद।

 

38.

ज़िंदगी अनुभवों की गठरी है,

जिसमें हम अपने अच्छे और बुरे

अनुभव संचित करते हैं।

 

39.

ज़िंदगी शून्य से शुरू होकर,

शून्य पर ही समाप्त होने वाली अवधि है।

 

40.

ज़िंदगी प्यार और तकरार से भरी होती है,

दोनों का ही अपना महत्व है।

 

41.

जब कठिनाई से गुज़रा जाता है,

तभी ज़िंदगी का असली रँग

समझ में आता है।

 

42.

हमारी ज़िंदगी की कठिनाईयाँ ही,

हमारी असली गुरु होती हैं।

 

43.

ज़िंदगी में हर एक क्षण,

एक व्यंजन की तरह है

जब तक इसे चखा न जाए,

तब तक इसके स्वाद का

अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।

 

44.

असफल होने पर बार-बार,

प्रयास करना सिखाती है ज़िंदगी।

 

45.

ज़िंदगी हमें सराहती है,

हमें हौसला देती है 

ज़िंदगी के महत्व को,

कम नहीं आँकना चाहिए।

 

46.

ज़िंदगी एक युद्ध है जहाँ,

असली शस्त्र हमारा धैर्य है।

 

47.

काँटों के बीच खिलते,

गुलाब-सी होती है ज़िंदगी

 

48.

ज़िंदगी जैसी नियामत रो-रोकर,

दिन काटने के लिये नहीं दी गई है

इसे ज़िंदादिली से जिए।

 

49.

ज़िंदगी का सही अर्थ,

वही जान पाते हैं

जो प्रेम करना और दान करना जानते हैं,

दान चाहे आर्थिक हो या भावनात्मक।

 

50.

ज़िंदगी में कई बार ऐसे,

अवसर भी आते हैं जब हमें

निराशा में भी आशा की किरण,

दिखाई देती है।

 

51.

ज़िंदगी हमारे लिए,

अक्सर अच्छाइयों की अपेक्षा

बुराइयों के ही विकल्प,

प्रस्तुत करती है क्यूंकि वो

हमें बेहतर बनाना चाहती है।

 

52.

ज़िंदगी से डरो मत बल्कि,

भरोसा रखो कि ये ज़िंदगी जीने योग्य है और

तुम्हारा यही विश्वास,

तथ्यों के निर्माण में

सहायक होता है।

 

53.

ज़िंदगी को जीने के लिए,

हौसलों की बहुत ज़रुरत होती है।

 

54.

ज़िंदगी वह रोशनी है,

जो अंधेरों को मिटाती है।

 

55.

ज़िंदगी एक फूल की तरह है,

इसे संजोकर रखें।

 

56.

ज़िंदगी का नाम ही जोश है,

जज़्बा है और जूनून है।

 

57.

ज़िंदगी प्रेम का,

दूसरा नाम है।

 

58.

ज़िंदगी के अनेक रंग हैं और हर,

एक रंग का अपना ही महत्व है।

 

59.

ज़िंदगी एक मधुर सपना है,

जिसमें हर चीज़ रंगीन दिखाई देती है।

 

60.

सीखते रहने का नाम ही है,

ज़िंदगी।

 

61.

ज़िंदगी डरकर हारने का नाम नहीं,

ज़िंदगी तो जीतने के लिए की गई

कोशिशों का नाम है।

 

62.

ज़िंदगी में अपनी काबिलियत पर,

भरोसा करना बहुत ज़रूरी है।

 

63.

ज़िंदगी एक चक्रव्यूह की तरह है,

जिसमें हमें जीवनपर्यन्त लड़ना पड़ता है।

 

64.

अपनी ज़िंदगी को बेहतर बनाने के लिए,

हमें अपनी त्रुटियों पर भी ध्यान देना ज़रूरी है

दूसरों की त्रुटियों पर नहीं।

 

65.

अगर आप अपनी ज़िंदगी में डरते रहेंगे तो,

आपकी ज़िंदगी के फैसले

दूसरे लोग लेते रहेंगे,

इसलिये समय रहते सावधान होने की ज़रूरत है।

 

66.

ज़िंदगी के प्रत्येक दिन को,

खुश होकर जिए

निराश होकर नहीं।

 

67.

ज़िंदगी सिर्फ साँसें लेने का नाम नहीं,

ज़िंदगी नाम है कर्म का।

 

68.

हम अगर अपनी ज़िंदगी में,

खुश रहना चाहते हैं तो हमें

अपनी खुशियों का Remote,

अपने पास ही रखना होगा।

 

69.

ज़िंदगी में हार मानना सही नहीं है,

जीत के लिए प्रयास करते रहें

उम्मीदों को कायम रखें।

 

70.

हल्की-फुल्की सी तो है ज़िंदगी,

इसे अपेक्षाओं के बोझ तले न दबायें।

 

71.

ज़िंदगी Television की तरह है,

जिसमें Channel बदलते रहते हैं।

 

72.

ज़िंदगी खूबसूरत है,

ज़िंदगी से प्यार करें।

 

73.

ज़िंदगी बच्चों की निश्छल,

मधुर मुस्कान की तरह है।

 

74.

ज़िंदगी को हम नहीं समझ पाते कि,

उसके भीतर क्या समाया हुआ है

वह तो हमें उसे जीते हुए ही पता चल पाता है।

 

75.

ज़िंदगी एक सागर की तरह है,

जिसमें अनमोल रत्न छिपे हुए हैं

जितना अधिक हम इस सागर में गोते लगायेंगे,

उतने ही अधिक रत्न पायेंगे।

 

76.

ज़िंदगी क्षणिक है,

इसलिए इसे खुशी से ही जीयें।

 

77.

ज़िंदगी में आगे बढ़ने के लि,

असफलता उतनी ही ज़रूरी है

जितनी कि सफलता।

 

78.

ज़िंदगी में जब-जब हार मिले तो,

ये समझना ज़रूरी है कि हर बार

कुछ नया सीखने को मिलेगा।

 

79.

ज़िंदगी बहती नदी की तरह है,

जो निरंतर चलती रहती है और हमें आगे

बढ़ते रहने की सीख देती है।

 

80.

ज़िंदगी हमें बीते हुए,

कल के बुरे अनुभवों से सबक लेकर

आगे बढ़ना सिखाती है।

 

81.

ज़िंदगी में कभी खुशियाँ तो,

कभी गम बेहिसाब हैं

इसीलि तो ज़िंदगी लाजवाब है।

 

82.

ज़िंदगी में हमें किसी की हँसी का,

कारण बनना चाहिये वजह नहीं।

 

83.

ज़िंदगी को बेहतरीन बनाना है तो,

दूसरों की खुशियों की वजह बनिये।

 

84.

ज़िंदगी को अगर सरल बनाना है तो,

परिस्थितियों को नहीं खुद को बदलना ज़रूरी है।

 

85.

अपनी ज़िंदगी में हमें,

खुद पर संदेह करने से बेहतर है

अपनी कमियों और अपनी ताकत को समझना।

 

86.

गलत लोगों की वजह से ही हमेशा,

ज़िंदगी में सही सबक मिलते हैं।

 

87.

ज़िंदगी को जिंदादिली से संवारिये और,

हर परिस्थिति में मुस्कुराइए।

 

88.

ज़िंदगी में मुसीबतें कदम-कदम पर मिलेंगी तो,

क्यों ना संभलकर कदम बढ़ाये जायें।

 

89.

ज़िंदगी एक अनुभवों की पाठशाला है,

जिसमें हम जितने प्रयोग करेंगे

उतने ही बेहतर बनते जायेंगे।

 

90.

ज़िंदगी में आगे बढ़ने के लिये,

बुरे अनुभवों का भी योगदान होता है।

 

91.

अपनी ज़िंदगी को बेहतर बनाना है तो,

हमें अपनी सोच को सकारात्मक बनाना होगा।

 

92.

हारे हुए इंसान को फिर से,

जीना सिखाती है ज़िंदगी।

 

93.

अपनी ज़िंदगी में उन लोगों की परवाह न करें,

जो आपका मनोबल तोड़ते हों बल्कि

उन लोगों की परवाह करें,

जो आपका मनोबल बढ़ाते हैं।

 

94.

हमें अपनी ज़िंदगी में,

एक बात याद रखनी ज़रूरी है कि

हम अपनी समस्याओं से अधिक शक्तिशाली हैं।

 

95.

ज़िंदगी में उतार-चढ़ाव के बाद भी,

अगर आप आगे बढ़ते रहते हैं तो फिर

आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

 

96.

इंसानियत और मानवता के लिये,

जीना सिखाती है ज़िंदगी।

 

97.

दिखावे की ज़िंदगी से बेहतर है,

अपने सहज स्वाभाविक रूप में रहना।

 

98.

ज़िंदगी एक नगमा है,

इसको गुनगुनाइए और इसे धुन अपनी बनाइए। 

 

99.

हम सरलता के बिना,

ज़िंदगी का असली आनन्द नहीं ले सकते l

उम्मीद करती हूँ कि जीवन पर दो लाइन की शायरी से आपको गहरे अनुभव मिले होंगे। Comment Section में मुझे ज़रूर बताएं कि कौन-सी शायरी आपको सबसे ज़्यादा पसंद आई।

Pushpa Pant