किसी खास दिन पर जब बचपन की कोई नटखट याद आ जाये तो भाई पर 2 लाइन की शायरी पढ़कर सुकून मिलता है। 

रिश्ते तो सभी ख़ास होते हैं लेकिन भाई पर कविताएं अक्सर Emotional कर देती हैं क्योंकि ये दिल से जुड़े होते हैं।  

अगर आप भी अपने भाई पर अनमोल वचन ढूंढ रहे हैं तो Perfect Bonding Quotes का यह संकलन आपके बहुत काम आएगा, जिन्हें भाई पर स्टेटस की तरह Use कर सकते हैं। 

भाई पर 2 लाइन की शायरी | Thoughts In The Remembrance Of Good TIME

आइये भाई पर शायरी पढ़ना शुरू करते हैं –

1.

भाई का रिश्ता सबसे अनमोल,

न जग में इसका कोई मोल।

 

2.

भाई का निस्वार्थ प्रेम,

बहन के लिए उमड़ता

बाँध कलेवर रक्षा का,

ढाल जो बनता

बहन की सुरक्षा का।

 

3.

भाई का भाई पर अटुट विश्वास जैसे लगता,

राम और लक्ष्मण का साथ।

 

4.

आए जब बहना पर आंच,

भाई, बहन की ढाल बनकर करे

उसकी रक्षा।

 

5.

बहुत लड़ते बहुत झगड़ते,

पर न रहते एक दूजे के बगैर

मुंह फुलाते और बिचकाते पर,

एक आवाज पर दौड़े चले आते

ऐसा होता भाई भाई का प्यार।

 

6.

जब होती खूब लड़ाई,

धमकी देते एक दूसरे की पोल खोलने की पर

भाई बहन का मासूम चेहरा देख,

नहीं देता इसकी गवाही।

 

7.

भाई-भाई का प्यार,

जैसे पतंग और डोर

जितना ढील देते हैं,

उतना सम्बन्ध होता जाता मज़बूत।

 

8.

जब आए एक पर,

मुश्किलों का पहाड़

दूजा खड़ा हो लेता उसे सम्भाल,

ऐसा होता

भाई-भाई का प्यार।

 

9.

 भाई-बहन का अनोखा रिश्ता,

इससे बढ़कर कोई न दुजा।

 

10.

रक्षाबंधन पर भाई के तिलक लगा,

बहन देती सम्मान भगवान के तुल्य

भाई सिर हाथ धर बहन की रक्षा का देता वचन।

 

11.

खुशियों की सौगात लेकर आई बहना,

सदा खुश रहना

देती है आशिर्वाद मेरे भईया।

 

12.

मां-पिता की परछाई बन तुम,

रखते ख्याल छोटी बहन का तुम।

 

13.

भाई की मंगल कामना करती हूं,

हर बलाएं हरती हूं।

 

14.

जब ज़ुबान खुलती है,

भाई के लिए दुआ निकलती है

जहां रहे भाई,

भगवान अपनी कृपा बरसाते रहना।

 

15.

वो बचपन के दिन बहुत याद आते हैं,

जब भाईया अपनी मिठाई गप से खाकर,

मेरे हाथ की मिठाई ठगी से झपट कर खा जाते।

 

16.

 हंसी अठखेलियां मस्ती शरारत,

सभी मिलकर करते भाई-भाई।

 

17. 

अपनी चीजों को Share करना,

इन्हें ‌है बहुत भाता।

 

18.

होती नुक्कड़ पर,

भाई की किसी से लड़ाई

दूजा भाई खड़ा हो जाता पक्ष में उसके,

जैसे हो राम-लक्ष्मण की जोड़ी।

 

19.

भाई वो मेरे छोटे भाई,

तू आंगन की सुन्दरता भाई

तू मेरे जीवन का सुकून भाई,

तू मेरे हर राज़ का राज़दार भाई।

 

20.

खूब शरारत करते मिलकर,

खूब सताते एक दूजे को

ऐसे होते भाई और बहन।

 

21.

बचपन के दिन बहुत याद आए,

जब भाई के संग मिल खूब मस्ती करते

कभी छुपकर Copy तो Pen चुरा लेते,

भाई को करते खूब परेशान।

 

22.

बहन करती भाई पर अटुट विश्वास,

भाई न छोड़ेगा साथ

जब तक है सांसों में सांस।

 

 

23.

तुम हो मेरे से उम्र में छोटे भाई पर,

मेरा ध्यान रखते ऐसे

जैसे हो मेरे बड़े भाई।

 

24.

भाई बहन का अनोखा रिश्ता,

बिन बोले समझ जाते सब विवशता।

 

25.

सब सह लेते भाई पर,

बहन की आंखों से छलके आंसू तो

सह नहीं पाएं।

 

26.

भाई तुम बहन की आंखों का तारा,

तुम ही हो जीने का सहारा।

 

27.

न मांगू सोना और चांदी,

न मांगू हीरा और मोती

न मांगू महल और अटारी,

बस इतना मांगू

भईया का बना रहे साथ सदा।

 

28.

आज शुभ घड़ी आई है,

बहन के घर पड़े हैं

भाई की मंगल क़दम।

 

29.

बहन के मलिन और मुरझाए,

चेहरे को देख

भाई भी कहां खुश रहते हैं,

चेहरे की चमक बहना की

लौटा कर ही दम लेते हैं।

 

30.

करती है अरदास वीरा की,

उसकी सब बलाएं

अपने ऊपर ले लेती है बहना।

 

31.

भाई-भाई का प्यार ऐसा,

एक रोए तो दूजा भी रो देता

एक ख़ुश हो तो दूसरा भी मुस्कराए।

 

32.

भाई-भाई में तकरार,

न बन जाए जीवन का आधार

खोखली न कर दे बुनियाद,

मिटा दो दिलों की वैमनस्यता।

 

33.

याद आते वो बचपन के दिन बहुत,

जब भाई खेल-खेल में धोखा से जीत जाते और

बाद में खिल्ली खूब उड़ाते और चिढ़ाते थे।

 

34.

जब कोई काम न हो सलिके से,

तब न जाने कितनी नसीहतें सुनाते

जब खुद पर अमल करने की ‌आती,

नौ दो ग्यारह हो तब जाते हैं

ऐसे होते भाई।

 

35.

भाई-बहन का प्यार,

बहती नदी की धार

कल-कल करती जाती है,

चंहू दिशाओं में बनके

चमन के फूल।

 

36.

भाई जब खूब चिढ़ाते,

मैं भी ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाती

बगल के कमरे बैठे Dady,

आकर फिर भाई की खूब ख़बर लेते।

 

37.

भाई की मंगल कामना करता है,

सब कठिनाई हरता भाई है।

 

38.

बड़े भाई जो होते तो,

मात-पिता के डांट से बचाते

जो छोटे होते तो वो,

बहन के पीछे छिपते हैं।

 

39.

भाई से घर की शान,

बहन के जीवन का मान

मात-पिता के अभिमान।

 

40.

भाई कभी जताते नहीं हैं,

दिल खोलकर बताते नहीं हैं पर

सबसे ज्यादा जो बहन से प्यार करते,

वो होते हैं भाई।

 

41.

भाई होते हैं,

बहन की आंखों के नूर

जीवन के हैं कोहिनूर।

 

42.

बड़े भाई जो होते ‌तो,

आशीर्वाद देते हैं और

जो होते हैं छोटे भाई तो

ज़िद है करते।

 

43.

भाई-भाई का प्यार देखो,

जब हो खेल-खेल में किसी से लड़ाई

दोनों मिलकर करें मुकाबला।

 

44.

मां बाबा के शान हो भईया,

घर के स्वाभिमान हो भईया

बहना के राखी के आन हो भईया।

 

45.

भाई-भाई की बदमाशी,

बचपन की बात जो याद आई

जब न देखे कोई,

झट लड़ पड़ते

मार कुटाई भी,

खूब हैं करते।

 

46.

जब डोली उठे भाई दे कंधा,

जब हो कन्या दान की रस्में

जब हो लावा परछन की विधि,

सब एक भाई ही निभाए बहना की।

 

47.

जब बहन सिर उठाकर देखे तो हमेशा,

भाई का सुरक्षा कवच वो पाए।

 

48.

तेरे चेहरे की चमक फीकी न हो,

तेरे आंखों में नमी न आए

तू जो मांगे सूरज भी तो,

वो तेरे हाथों में रखने को तैयार

तेरा भाई हो जाए।

 

49.

आज क्यों पराई हो गई,

जहां बचपन से बड़ी हुई

भाई के संग खूब खेली,

वो लम्हा अब यादों में बसा है।

 

50.

जुदा हो चली जाती बहना,

अपने कदमों के निशान छोड़ जाती है

स्मृतियों के पटल पर अमिट छाप छोड़ जाती,

अपने भ्राता पर है।

 

51.

भाई-भाई का प्रेम प्रगाढ़ जैसे,

महाभारत में पांच पांडवों का था,

मज़बूत आधार।

 

52.

भाई से भाई का रिश्ता अनमोल,

दोनों होते एक दूसरे के लिए

त्याग के मूरत।

 

53.

याद बहुत आते हैं वो दिन,

जब दोनों भाई

एक जैसे कपड़े पहन,

खूब इतराते और खुश हो जाते थे।

 

54.

भाई-बहन का रिश्ता अनमोल,

जिसे अपने ही नहीं

पराए भी निभाएं।

 

55.

बहन की खुशियों का रखे ख्याल,

दुनिया में सिर उठाकर चलना सिखाए

वो कोई और नहीं होता,

केवल भाई प्यारा।

 

56.

बहन की हर बात को माने,

उसकी हर इच्छा को पूरा करे

चाहे हो कोई अरमान,

सब पूरे करता भाई।

 

57. 

भाई-बहन का Super Hero होता है,

जो सभी Problems झट से दूर कर देता है।

 

58.

बहन के लिए हर दिन ख़ास होता है,

सुकून के खातिर भाई

हमेशा आस-पास होता है।

 

59.

पापा की परी,

भईया की शान है

बहना।

 

60.

जिसके सिर पर भाई का होता हाथ है,

वो खुशनसीब होती है बहना

हालात कुछ भी हो,

ये रिश्ता हमेशा साथ होता है।

 

61.

भाई बहन का रिश्ता,

होता नोंकझोंक से भरा।

 

62.

ईश्वर मेरी दुआ में असर हो इतना,

मेरी बहन का दामन खुशियों से भरा रहे सदा।

 

63.

वो बहना सबसे प्यारी है,

वो बहना सबसे दुलारी है

जिसके साथ हर पल की ख़ुशी गुज़री है।

 

64.

भाई सबसे प्यारा होता है,

लाखों में हज़ारों में वो ही

एक सहारा होता है।

 

65.

वो भाई बहुत Lucky होता है,

जिनकी Care करने वाली

Sister होती हैं।

 

66. 

बहुत मुश्किल से दुआ क़ुबूल होती है,

बड़े खुशनसीब होते हैं भाई

जिनकी बहन होती है।

 

67.

मेरी हर Problem को वो समझता है,

मेरी आंखों में आए आंसु तो वो सोच में पड़ जाए

ये भाई का प्यार ही तो है,

जो हर बहन को उसकी ओर खींच ले आए।

 

68.

भाई की वो शरारत बहुत याद आए,

जब Cycle सिखाने के बहाने

पीछे बिना सहारा दिए छोड़ देते।

 

69.

भाई-भाई का विश्वास,

मज़बूत रिश्ते का डोर

टूटे न ये विश्वास,

वरना बन जाए बालि सुग्रीव का संग्राम।

 

70.

भाई-बहन का भविष्यदृष्टा,

सब वो जाने क्या है अच्छा बहन का

दूरदृष्टी से सब देख लेता,

किसमें है बहन की खुशियां बेशुमार।

 

71.

कभी उसे कह जाऊं कुछ तो,

बुरा न माने मेरा भाई

डरता नहीं मेरा भाई,

जो है निडरता से कहता

ऐसा है मेरा भाई।

 

72.

छोटा है मुझसे बहुत,

पर बातें करता किसी अनुभवी-सा

तकरार भी होती है हम दोनों में,

पर प्यार करे वो दिल से मुझसे।

 

73.

हर बार मैं करूं यहीं दुआएं,

हर जन्म में तुम ही बनना मेरे छोटे भाई।

 

74.

पास नहीं तुम मेरे भाई,

पर दिल में तुम ही तो बसते हो भाई।

 

75. 

बड़ा शरारती मेरा भाई,

बड़ा मज़ाकिया मेरा भाई

अपने करतब दिखा-दिखा,

खूब हंसाता मेरा भाई।

 

76.

बहन की आंखों का‌ तारा,

राजदुलारा प्यारा भाई

मनमानी करके सब ज़िद,

वो बड़ी बहन से पूरी करवाता,

ऐसा नटखट भाई।

 

77.

कभी लड़ता कभी झगड़ता,

फिर भी भाई अपनी बहन का ख्याल रखता।

 

78.

लक्ष्मन जैसा मेरा भाई,

जो बिन आज्ञा मेरी कुछ न करता

सदैव तत्पर रहता मेरी सेवा में,

समर्पित मेरा भाई।

 

79.

बहन की परछाई बन,

बुरी नज़र से उसे बचाता जैसे

श्री कृष्ण ने सुभद्रा को बचाया था।

 

80.

भाई का प्यार बना रहे,

चाहे हज़ारों थपेड़े आए पर

भाई का प्यार न हो कभी कम।

 

81.

भाई-बहन का रिश्ता ऐसा,

एक रूठे तो दूसरा मनाए क्योंकि

बातें किए बिना,

एक दूजे से रहा न जाए।

 

82.

खूब लड़ते और झगड़ते पर,

जब बहन जाए ससुराल

भाई की आंखों से गंगा-जमुना बहते।

 

83.

जब होता शीतयुद्ध दोनों में,

भाई कहता जा मैं

तूझे ससुराल से लेने कभी नहीं आता,

तुनकर बहन कहती जा मैं न आती।

 

84.

जब छोटा भाई राह भटके,

बड़ा भाई परछाई बन

उसको सही राह पर ले आए।

 

85.

स्कूल में रौब जमाता,

सबको खूब सताता

भाई की शान दिखाता,

भाई-भाई का प्यार।

 

86.

भाई की याद बहुत आती है,

अब रक्षाबंधन पर ही मुलाकात हो पाती है।

 

87.

भाई दूज का त्यौहार मनाते हैं,

रक्षा कवच दूब से तिलक

भाई का कर शिश नवाएं,

आशीर्वाद उनका पाते।

 

88.

भाई-बहन का प्यार ऐसा जैसे,

घी बिना दीपक नहीं।

 

89.

भाई जब होता मुश्किल में,

दूजे भाई को आभास हो जाता जैसे

वन में लक्ष्मन जी को हुआ,

राम जी पर मुसीबत जब आई।

 

90.

बहना की हर बात मानें,

सब इच्छाओं को पूरा वो करता

सबसे बढ़कर उसे दिल से प्यार करता।

 

91.

भाई की याद आती है,

वो बचपन की फ़रियाद आती है

जब बिगाड़ चीजें मुझे बोलते,

मां-पापा से मत शिकायत करना

मैं तेरी हर Demand पूरी करूंगा।

 

92. 

बचपन के वो दिन,

जब T.V. देखने मिलता कम

पापा के जाते झट T.V. करते On,

और इक दरवाजे पर रखता नयन।

 

93.

डांट पड़ती भाई को,

बहना है रोती

उसके लिए स्वयं ही,

मांगती माफ़ी।

 

94.

भाई-बहन का रिश्ता,

ऐसा लगता जैसे

Best Friend का रिश्ता।

 

95.

मुझे ईश्वर से नहीं कोई कामना,

बस सलामत रहे मेरा प्यारा भईया।

 

96.

बहन का स्वाभिमान भईया,

हमेशा सिर पर हाथ रहे उसका।

 

97.

बड़े मिन्नतों से पाया,

सौभाग्य शाली भाई का साथ।

 

98.

आंखों में जो आए आसूं बहना के तो,

भाई का दिल बैठा जाए।

 

99.

सताता बहुत है,

चिढ़ाता बहुत है

रुलाता बहुत है पर,

बहना ससुराल जाए तो

याद वो ही बहुत करता है।

उम्मीद करती हूँ कि भाई पर 2 लाइन की शायरी पढ़कर आपको कोई मीठी याद ज़रूर आई होगी। Comment Section में मुझे ज़रूर बताएं कि कौन-सी शायरी आपको सबसे ज़्यादा पसंद आई।

Vina Jha