जब चाय और दोस्ती पर शायरी का साथ मिल जाए तो ज़िन्दगी में इससे ज़्यादा अनमोल और कुछ भी नहीं है।  

दोस्तों के साथ अदरक वाली चाय शायरी और ढेर सारी गप्पे पुरानी मीठी यादों को ताज़ा कर देती है, इसमें कोई संदेह नहीं है। 

इसलिए मैंने इस संकलन में Teatime Friends Quotes शामिल किए हैं, जिन्हें आप चाय और मोहब्बत पर शायरी की तरह Share कर सकते हैं।

चाय और दोस्ती पर शायरी | Quotes To Celebrate Your RELATIONSHIP

आइए चाय पर अनमोल विचार पढ़ना शुरू करते हैं –

1.

बिस्किट्स भी है,

इलायची और अदरक वाली चाय भी है 

सब कुछ तो वही है पर

तुमहारे हाथ का स्वाद नहीं है।

 

2.

शाम से मिलकर जैसे रात आती है,

वैसे ही पत्ती से मिलकर पानी, दूध, शक्कर

चाय बन जाती है।

 

3.

खुशी हो या गम,

दुख हो या सुख

चाय की तलब ऐसी होती है,

चाय पीना नहीं छोड़ते हम।

 

4.

एक तो कड़क उस पर सांवला-सा रंग,

यह चाय भी जनाब गजब का हुस्न रखती है।

 

5.

चाय की खुशबू,

मेरी सांसों में ऐसे घूलती है

जैसे नसों में खून दौड़ती है।

 

6.

तु जब-जब याद आती है,

खुदा कसम

मुझे चाय की तलब हो जाती है।

 

7.

खयालों में भी तेरा ही ख्याल करते हैं,

इसीलिए तो हम चाय भी

अकेले बैठकर ही पीते हैं।

 

8.

लोग शराब पीकर धुत हो जाते हैं और

हम दीवाने चाय देखकर ही मस्त हो जाते हैं।

 

9.

आज उनसे प्यार का इजहार करना है,

इसीलिए आज शाम चाय पर हमको मिलना है।

 

10.

वक्त की मेहरबानी भी,

बारिश भी हो गया और

चाय पीने का समय भी।

 

11.

बस दो पल प्यार में साथ बिता लो ना,

परे करो शिकवे-शिकायतों को

बस दो प्याली चाय बना दो ना।

 

12.

तुझसे मिल कर दो पल भी,

मैं अलग नहीं रह पाती हूं

जल्दी से प्याला उठाकर,

दो घूंट मुंह को लगाती हूं।

 

13.

जिस दिन मिलोगे ना,

गले से लगा लेंगे

बातें भी करेंगे और,

चाय भी पिएंगे।

 

14.

पत्ती पानी में घुलकर,

जब रंग लाती है

तब दूध से मिलकर,

चाय बन जाती है।

 

15.

चाय का स्वाद जुबां पर ऐसे,

शक्कर से चींटी चिपकी हो जैसे।

 

16.

गजब का खुशबू आए ,

जब पानी के संग चाय पत्ती लहराए।

 

17.

बारिश के मौसम में हम सिर्फ,

चाय का इंतजार करते हैं और

वह है कि हमारे दीदार के लिए तरसते हैं।

 

18.

ये चाय की खुशबू भी कमाल करते हैं,

चाय बनाते खुद के लिए हैं और

पड़ोसी खींचे चले आते हैं।

 

19.

चाय वक्त देखकर पी नहीं जाती,

जब मन हो जाए तब बना ली जाती है।

 

20.

चाय का कप जब-जब उठाता हूं,

मत पूछिए जनाब

कितनी शायरी उन पर ही बनाता हूं।

 

21.

मैं नहीं चाय ज्यादा पीता लेकिन,

जब सामने आ जाती है तो

दिल फिसल ही जाता है।

 

22.

काम करके जब मैं थक जाती हूं तो,

चाय के बाहों में थोड़ा आराम कर लेती हूं।

 

23.

मिलना तो वह अब भी मुझसे चाहते हैं लेकिन,

क्या करूं मैं वो अब चाय नहीं पिलाते हैं।

 

24.

अब ज्यादा मत मुस्कुराओ,

जाओ

दो कप चाय और समोसे लाओ।

 

25.

तुम्हारा नशा तो,

जाम के नशे से भी ज्यादा नशीला है

जब भी नाम चाय का लेती हूं,

नशे में धुत हो जाती हूं।

 

26.

गर्मी का मौसम हो या जाड़े का,

एक कप चाय बस थकान उतर जाए।

 

27.

बहुत दिनों के बाद मिले हैं,

चाय पर एक मुलाकात रखते हैं

कुछ अपनी कहना, कुछ मेरी सुनना

चलो आज की शाम

हम एक दूजे के नाम करते हैं।

 

28.

रखना चाहती है,

अगर खुद को Fit तो

पिए बाघ बकरी चाय,

स्वाद में एकदम Hit।

 

29.

जाड़े की रात में, दोस्तों के साथ में

महफिल सज जाती है

बस गर्मागर्म कड़क मसालेदार चाय में।

 

30.

बारिश के संग पकौड़ी और चाय,

जैसे लिट्टी संग चोखा हो जाए।

 

31.

सूरज ढलते ही जैसे शाम घिर आती है,

उनके आने से कहीं ज्यादा

मुझे चाय की तलब हो जाती है।

 

32.

होठों से हम कुछ कहते नहीं,

दिल की बात जब तक

चाय के स्वाद की जुबां पर,

मेरे आती नहीं मीठास।

 

33.

आ जाओ दोस्तों चाय तैयार है और,

साथ में गरमा-गरम पकौड़ी भी लाजवाब है।

 

34.

हम अक्सर उनसे,

ख्यालों में बातें करते हैं लेकिन

जनाब चाय हमेशा हम हकीकत में पीते हैं।

 

35.

माना कि चाय के बिना,

रह नहीं सकते हम लेकिन

फटी हुई दूध की

चाय भी नहीं पीते हम।

 

36.

पानी उबल रहा है,

अदरक, पत्ती भी डल गया है

चीनी और दूध डालकर

खुशबू से महक रही है,

लगता है चाय बनकर तैयार हो गया है।

 

37.

उसे पता है कि मैं,

चाय की शौकीन हूं

फिर भी घर बुलाकर,

पूछतें है मुझसे

चाय बनाऊं या कॉफी।

 

38.

ठंडा हो या गर्मी,

चाय के दीवाने तो

हर मौसम में मिल जाते हैं।

 

39.

अजीब-सा हाल है,

दिल को तेरी ही तलाश है

लबों को तेरी ही प्यास है,

बस एक कप चाय की बात है।

 

40.

सुनो जी, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं

तभी तो शाम को आपके आते ही,

आपके हाथ की बनी चाय पीती हूं।

 

41.

हर सुबह तुम चुपके से आकर,

मेरे Bed के पास बैठ जाते हो फिर

अपनी खुशबू और ताजगी से मुझे जगाते हो।

 

42.

लगता है आजकल,

सारे लड़के शरीफ हो गए

तभी तो Beer छोड़कर,

चाय के दीवाने बन गए।

 

43.

जो कभी मेरा दीवाना हुआ करता था,

सुना है वह नुक्कड़ पर चाय का Stall लगा

आजकल वो चाय का दीवाना है।

 

44.

चाय चीज ही ऐसी है जो,

पहले कॉफ़ी का दीवाना हुआ करता था

आजकल चाय का चस्का लगा हुआ है।

 

45.

मेरी जिंदगी का सबसे,

सुकून वाला पल होता है

जब बारिश के साथ चाय होता है।

 

46.

यह चाय भी हमसे कहते हैं,

दीवाने तो हम भी आपके रहते हैं

बस आप कह देते हैं और,

हम शर्म से लाल हो जाते हैं।

 

47.

दूध फट गया है तो,

दिल छोटा मत कीजिए

पानी में चीनी, पत्ती और नींबू निचोड़ कर

लाल चाय बनाकर पी लीजिए।

 

48.

मैं दीवाना हूं चाय का,

Tea Stall पड़ इंतजार करूंगा

तुम दुपट्टे में Biscuit लपेटकर लाना,

मैं दो कुल्हड़ तैयार रखूंगा।

 

49.

तुम्हारी बातों से Coffee की बू आती है,

लगता है मेरी चाय छुड़वाने की

साजिश चल रही है।

 

50.

मुझसे मुलाकात करने की सोचो तो,

चाय से यारी कर आना

हम चाय के खिलाफ न बोलते हैं,

ना सुनना पसंद करते हैं।

 

51.

मेरे होठों को छू कर,

मुझे मुकम्मल कर दो 

मेरे गले को तर कर,

मुझे ताजगी से भर दो।

 

52.

आज मैं उनसे रूठ जाती हूं,

मनाने के बहाने फिर

उनकी हाथों की बनी,

चाय का मजा लेती हूं।

 

53.

जैसे मेहंदी पीसकर,

हथेली पर रंग लाती है

पत्ती भी दूध में निखर कर,

चाय बन जाती है।

 

54.

अपनी आंखों के समंदर में,

मुझे डूब जाने दे या

फिर चाय पर घर बुलाकर,

अपने मां बाप से मिला दे।

 

55.

जब भी मैं Powder वाली,

दूध की चाय बनाती हूं

चाय में दूध डालने से,

ज्यादा खुद ही खा जाती हूं।

 

56.

जब से मुझे चाय का चस्का लगा है,

तब से मुझे हर सांवली चीज से प्यार हुआ है।

 

57.

सुबह हो गई है चाय तो लाओ,

इसी बहाने अपनी शक्ल तो दिखाओ।

 

58.

फीकी चाय भी,

बड़ी मीठी लगती है

जब वह अपने,

हाथों से पिलाती है।

 

59.

सुबह-सुबह जब वह चाय लेकर आते हैं
दो चम्मच चीनी के बदले अपना प्यार मिलातें हैं।

 

60.

चाय का चस्का तो,

शराब के नशे से भी

ज्यादा नशा देता है,

शराबियों को इस बात का

कहां पता होता है।

 

61.

दूल्हे का दिन बन जाता है,

जब सुबह-सुबह

दुल्हन मेहंदी रची हाथों में चाय,

लेकर आती है।

 

62.

आजकल ज्यादा मिलती नहीं है वो,

लगता है चाय जैसा इश्क

अब नहीं करती है वो।

 

63.

तुम और हम,

बहुत बार मिले हैं

बस एक मुलाकात,

अब चाय पर करनी है।

 

64.

चाय तो बस बहाना है,

उन्हें तो सिर्फ

मुझे देखने आना है।

 

65.

हम सुबह-सुबह चाय भी पिलाएंगे और,

होठों पर किस भी करेंगे

तुम्हें जो पसंद आए तुम,

उसकी तारीफ कर देना।

 

66.

कड़ाके की ठंड में,

अगर चाय ना हो तो लगता है जैसे

बरसात के मौसम में बारिश ना हो।

 

67.

बस आखरी तुमसे,

एक मुलाकात करनी है

दिल में जो कुछ भी है,

चाय पीते हुए वह बात कहनी है।

 

68.

चलो ना चाय जैसा,

इश्क करते हैं

Biscuit रहने देते हैं,

बस एक दूजे के होठों से पीते हैं।

 

69.

चाय और पकौड़े की,

दोस्ती बहुत पुरानी है

हो भी क्यों नहीं,

दोनों एक-दूसरे के

इश्क में दीवानी जो हैं।

 

70.

चाय को देखकर हर पल,

तेरी याद आती है

वह सुहानी पहली मुलाकात,

याद आती है।

 

71.

चाय तो बस एक बहाना है,

मेरा सनम

हमें तो बस दीदार करना है,

तुम्हारा जन्म-जन्म।

 

72.

उबले पानी में मिल चाय पत्ती,

ऐसे निखर आती हैं जैसे

पिया को देखकर सजनी और,

निखर जाती है।

 

73.

खास मेहमान घर में,

जो आए तो पूछ लेते हैं चाय

वरना अजनबी को हो जाती है,

बाहर से ही Tata Bye-Bye.

 

74.

उस चाय के कप को हम,

आज भी चूमा करते हैं

जो तुम्हारे साथ आखिरी मुलाकात की,

हमें याद दिलाते हैं।

 

75.

जब भी थकान से बदन टूटता है,

एक कप चाय कमाल का असर करता है

मेरे लबों को चुम कर,

मेरी सांसो की गलियों से गुजर कर

मुझे ताजगी से भर देता है।

 

76.

सांवला-सा रंग है उसका,

खुशबू भी लाजवाब है

बस थोड़ा सा गर्म मिजाज है,

कोई और नहीं वो मेरी चाय है।

 

77.

कड़ाके की ठंड और यह सर्द हवाएं,

उस पर नई नवेली बीवी के

हाथों में गरम-गरम चाय तो,

दिल क्यों ना बेकाबू हो जाए।

 

78.

तुम मिलो या ना मिलो,

मुझे फर्क नहीं पड़ता लेकिन

सुबह-सुबह जब चाय नहीं मिलती तो,

दिल को करार नहीं आता।

 

79.

चाय तो हम आज भी पीते हैं,

फर्क बस इतना है

पहले तेरे साथ चुस्की लिया करते थे,

अब अकेले ही पीते हैं।

 

80.

पहली मोहब्बत भी हमारी चाय है और,

पहली आदत भी हमारी चाय

बाकी हर चीज तो हमें,

उसके बाद ही भाए है।

 

81.

चाय की चुस्की हम,

जब भी लिया करते हैं

हर चुस्की में तुझे ही,

याद किया करते हैं।

 

82.

चाय का मजा तो गरम गरम पीने में है लेकिन,

उससे ज्यादा साथ में

Biscuit नमकीन लेने में है।

 

83.

चाय पीते-पीते हम शायरी करने लगे,

जो शायरी के शा से भी बेखबर थे

वह अब कई शायरी लिखने लगे।

 

84.

हम जब भी तुम्हारे घर आएंगे तो,

बिना चाय पिलाये मत भेजना

तुम्हें पता है ना,

हमें कितना पसंद है चाय पीना।

 

85.

जनाब चाय से जब से मोहब्बत हुई है,

हमें दुनिया की हर चीज खूबसूरत लगने लगी है।

 

86.

रंग हो कड़क और खुशबू हो लाजवाब,

चाय पीने का मजा तभी आता है जनाब।

 

87.

हमें कुछ आए ना आए बनाना,

मगर चाय हम अच्छी बना लेते हैं

लोग हमारे हाथ की चाय पीकर,

हमारी तारीफ करते ना थकते हैं।

 

88.

पानी में दूध जब मिल जाता हैं,

चाय की रौनक और बढ़ा देता हैं।

 

89.

रंग चाय का गहरा ही अच्छा होता है,

प्यार सनम का गहरा ही सच्चा होता है।

 

90.

डूब कर रंग घुले वो चाय है,

थोड़ी मीठी थोड़ी कड़क

जज्बातों का रस घुले वो प्यार है,

थोड़ी तीखी थोड़ी नरम।

 

91.

चाय ज़िदंगी है,

चाय बंदगी है

थकान भंगीनी है,

जीवन संगिनी है।

 

92.

चाय है चुस्की,

धीरे-धीरे पियो

नींद, आलस्य भगाए,

सुबह-सुबह ताजगी पाएं।

 

93.

चाय सुबह की बड़ी सुखकारी,

एक घूंट में नींद गई सारी।

 

94.

लौंग इलाइची वाली चाय दे,

सुबह को मन गमकाए

अदरक वाली चाय,

सर्दी खांसी दूर भगाएं।

 

95.

चाय हो तो ससुराल वाली,

सास नहीं साली वाली

स्टील, चीनी मिट्टी में स्वाद नहीं

हो चाय तो कुल्हड़ वाली।

 

96.

जूस और दूध से प्यारा,

चाय मन में ताकत अजब जगाय

जीहवा पर गजब का स्वाद लाय।

 

97.

इश्क की गहराई,प्यार की रुसवाई,

मुझे कुछ भी ना भाऐ

सबसे अच्छी मेरी दूध वाली चाय और,

उसके ऊपर की मलाई।

 

98.

जिंदगी में ख्वाब छूटने लगे दो घूट चाय पी लो,

मौत का क्या भरोसा उसे तो आनी ही है

इसलिए हर पल जिंदगी जी भर के जी लो।

 

99.

इस बात पे आज सुबह-सुबह,

मेरी उनसे लड़ाई हो गई

हो भी क्यों नहीं,

उनके कप में मेरे कप से ज्यादा,

कैसे चाय हो गई।

उम्मीद करती हूँ कि बारिश और चाय शायरी पढ़कर आपको इनसे प्यार हो जायेगा। Comment Section में मुझे ज़रूर बताएं कि कौन-सी शायरी आपको सबसे ज़्यादा पसंद आई।

Shalinee Srivastav