भारत के सभी होनहार लेखकों और लेखिकाओं के लिए हम लेकर आएं हैं एक सुनहरा अवसर। हम आपको अपनी BE. इ-पत्रिका में प्रकाशित होने का मौका दे रहें हैं। ये इ-पत्रिका भारत में तथा भारत के बहार भी हज़ारों पाठक पढ़ेगें।
क्या आप जानना चाहेगें की हमारी BE ई-पत्रिका में कैसे प्रकाशित हो सकते हैं ?
हमारी BE. ई-पत्रिका में अपने लेख को प्रकाशित करने के लिए, आपको अपनी प्रविष्टियां पूर्ण नियमो के साथ हमारे BE. समुदाय में अंतिम तिथि से पहले सबमिट करनी होंगी।
BE. ई-पत्रिका में कैसे प्रकाशित हों और कैसे लेख प्रस्तुत करें ?
BE. ई पत्रिका के नए संस्करण (editions) हर 2 महीने बाद प्रकाशित होते हैं। हम फिलहाल अप्रैल 2021 के महीने के लिए होनहार लेखकों और लेखिकाओं द्वारा प्रस्तुतियाँ आमंत्रित कर रहे हैं।
अप्रैल 2021 के संस्करण के लिए आप दो अनुभागों के लिए लेख भेज सकते हैं –
हास्य कविता स्वर |
निर्भीक कथा स्पर्धा |
हास्य कविता स्वर
यदि आप एक हसमुख व्यक्ति हैं जिनके पास हास्यवृत्ति का गुण है तो आप ज़रूर हमारे ‘हास्य कविता स्वर’ अनुभाग के लिए अपनी कविता भेजिए।
आपको दिए गए चित्र को देख कर एक हास्य कविता लिखनी है।
तस्वीर को ध्यान से देखिये, सोचिये और फिर अपनी प्रस्तुति हमे भेजिए।
हास्य कविता स्वर में प्रस्तुतियां भेजने के नियम
आपको अपनी कविता केवल ऊपर साझा किये गए चित्र के आधार पर ही लिखनी है |
कविता केवल 10-12 पंक्तियाँ लंबी होनी चाहिए |
एक पंक्ति 9 शब्दों से अधिक लंबी नहीं होनी चाहिए |
कविता का एक अच्छा शीर्षक होना चाहिए |
आपकी कविता को पढ़ने के बाद एक साधारण पाठक को हंसी आनी चाहिए |
अपनी कविता आधिकारिक तौर पर प्रस्तुत करने के लिए, हमारे BE. समुदाय में साझा करें |
कविता सबमिट करते हुए का #हास्यकविता का उपयोग करना न भूलें |
आप एक से ज़्यादा कविता नहीं भेज सकते हैं |
हास्य कविताओं को 1अप्रैल, 2021 तक भेज सकते हैं |
अंतिम तिथि के बाद भेजी गयी कोई भी कविता हम स्वीकार नहीं करेगें |
हास्य कविता स्वर के विजेताओं की घोषणा
हास्य कविता स्वर के विजेताओं की घोषणा हम BE. Community में अप्रैल 15, 2021 को करेगें।
हम 5 जीतने वाली प्रविष्टियों का चयन कर के उनको प्रकाशित करेगें।
निर्भीक कथा स्पर्धा
हर इंसान को जीवन में डर का सामना करना पड़ता है लेकिन सिर्फ कुछ लोग डर का असल में सामना कर पाते हैं। ऐसे लोगों की कहानी दुनिया भर में पहुंचनी चाहिए।
इसलिए हम आप सभी को खुद की निर्भीक कथा भेजने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
यदि आपकी कहानी ऐसी है जो दूसरे लोगों के लिए भी प्रेरणा बनेगी तो हमारे ‘निर्भीक कथा स्पर्धा’ अनुभाग के लिए अपनी खुद के जीवन की कहानी भेजिए।
निर्भीक कथा स्पर्धा में प्रस्तुतियां भेजने के नियम
आपकी कहानी केवल आपके बारे में होनी चाहिए |
कहानी के लिए शब्द सीमा 500 शब्द है |
अपनी कहानी को एक प्रेरणादायक शीर्षक दें |
अपनी निर्भीक कथा आधिकारिक तौर पर प्रस्तुत करने के लिए, हमारे BE.समुदाय में साझा करें |
निर्भीक कथा सबमिट करते हुए #निर्भीक कथा का उपयोग करना न भूलें |
आप अपनी निर्भीक कथा 1अप्रैल, 2021 तक भेज सकते हैं |
अंतिम तिथि के बाद भेजी गयी कोई भी कविता हम स्वीकार नहीं करेगें |
निर्भीक कथा स्पर्धा के विजेताओं की घोषणा
निर्भीक कथा स्पर्धा के विजेताओं की घोषणा हम BE. Community में अप्रैल 15, 2021 को करेगें।
हम 5 जीतने वाली प्रविष्टियों का चयन कर के उनको प्रकाशित करेगें।
सभी होनहार लेखकों और लेखिकाओं का BE. पर हमेशा स्वागत है 🙂
उपयोगी जानकारी: BE. कलाकारों से इ-पत्रिका के लिए प्रस्तुतियाँ आमंत्रित कर रहा है। |